।जय मंडल जय सेवा जय भारत।
सम्मानित "सेवा" के पदाधिकारी/सदस्य/ओबीसी साथियों
"25 अगस्त" ओबीसी के लिए विशेष महत्व का दिन है इस दिन सेवा/ओबीसी के प्रेरणा एवम चिंतन के प्रतीक मा "बी पी मंडल साहव (जिन्होंने द्वारा सामाजिक न्याय की भावना से सामाजिक, शैक्षिक रूप से पिछड़े समाज की 3743 उपजातियों को "एक" कर ,"पिछड़े वर्ग/पिछड़ी जाति" घोषित कर,देश के अंदर सामाजिक एवम संवैधानिक भागीदारी दिलाने एवम देश की60%आबादी)ओबीसी को पंथनिरपेक्ष रूप सामाजिक एवम संवैधानिक रूप संगठित एवम वैचारिक चिन्तन को आगे बढ़ाने हेतु "मंडलवादी अवधारणा" धारण कर बिभिन्न पंथ,समुदाय,उपजातियों में विखंडित पिछड़े समुदाय को संगठित करने का संवैधानिक प्रयास जीवनपर्यन्त जारी रखा)उस महान व्यक्तित्व परम श्रधेय मा बी पी मंडल साहव जी का जन्मोत्सव "सेवा"द्वारा क्रमिक रूप आयोजित किया जा रहा है ।
इस वर्ष भी विश्वव्यापी महामारी "कोरोना" के बचाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने अपने घरों में परिवार के साथ मा मंडल साहव के जन्मदिवस "25अगस्त" मंगलवार 2020 को 103वां जन्मोत्सव शाम 8.0बजे मंडल के चित्र के सामने 103/1(एक सौ तीन/एक) दीपक/केंडल ,जो सुविधानुसार प्रयोग करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करें ,इसी के साथ "सेवा" की इकाइयां जनपद स्तर पर उसी दिन शाम5.0बजे से 7.30 के बीच सुविधानुसार मा बी पी मंडल साहव एवम ओबीसी/"सेवा" पर ऑनलाइन परिचर्चा कर "सामाजिक न्याय दिवस के रूप"में कार्यक्रम आयोजित किया जाय।24अगस्त को "सेवा" द्वारा प्रस्तावित ओबीसी के संवैधानिक अधिकारियों के संरक्षण हेतु "ज्ञापन बिंदु" समस्त जनपद इकाइयो को उपलब्ध कराया जायेगा,उसको जनपद इकाइयों द्वारा ईमेल के माध्यम से भारत सरकार एवम प्रदेश सरकारों को भेजने का कष्ट करें।
आप सभी से विन्रमता पूर्वक अनुरोध
है कि
ओबीसी की सामाजिक,वैचारिक,
संवैधानिक एकता के सूत्रधार "मंडल/मंडलवाद" की अवधारणा को प्रचारित, प्रसारित करने हेतु अपने अपने परिवार, रिश्तेदार, ओबीसी मित्रों को अपने व्यक्तिगत प्रयासों से (संवाद, वाट्सऐप के माध्यम सेवा द्वारा स्थापित मंडलवाद अवधारणा को) 25अगस्त/नियमित रूप से जनसमुदाय तक पहुँचाने प्रयास जारी रखे।धन्यवाद
जय सेवा जय मंडल
डॉ एम आर यादव रा अध्यक्ष सेवा